जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
कांग्रेस को पड़ गई, मोदी की यूँ मार,
कांग्रेस को पड़ गई, मोदी की यूँ मार,
राहुल खुद को भूल गए, याद कन्हैया कुमार ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
दिल्ली वालों ने देखी, टेढ़ी मेढ़ी चाल,
दिल्ली वालों ने देखी, टेढ़ी मेढ़ी चाल,
बड़ा नौटंकीबाज है, नाम है केजरीवाल ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
शिक्षक को वेतन नहीं, सूना है त्योहार,
शिक्षक को वेतन नहीं, सूना है त्योहार,
ओवन गिफ्ट में बांट रही, चोर नीतिश सरकार ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
माया हाथी पर चढ़ी, लड़ने को तैयार,
माया हाथी पर चढ़ी, लड़ने को तैयार,
नाव बीच में अटक पड़ी, मिले नहीं पतवार ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
एक समस्या और यहाँ, आकर हो गया खड़ा,
एक समस्या और यहाँ, आकर हो गया खड़ा,
छोटका बेटा लालू का, है बड़का से बड़ा ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
कटप्पा ने बाहुबलि को, मार दिया जनाब,
कटप्पा ने बाहुबलि को, मार दिया जनाब,
क्यों मारा ये आज तक, मिला नहीं जवाब ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
थूर देखे एक में, सिंह भगत का नूर,
थूर देखे एक में, सिंह भगत का नूर,
भौजी जी की मौत की पहले, बात बको हुजूर ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
मोदी ने बस दो साल में, दिया है सबको हिला,
मोदी ने बस दो साल में, दिया है सबको हिला,
देशद्रोही कीड़े निकले, बिल से बिल बिला ।
बोलो हय्या हय्या हय हय ।
जोगिड़ा सारा रा रा, जोगिड़ा सारा रा रा ।
वाह भाई वाह वाह, वाह खिलाड़ी वाह वाह ।
होली हे !!!!
-प्रदीप कुमार साहनी